भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह (Amit Shah) ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग को दिए गए नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति (Asset) का ब्यौरा दिया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इस दौरान उन्होंने नामांकन पत्र में अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया।

चुनाव आयोग को सौंपे गए नामांकन पत्र के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास कुल 40 करोड़ 32 लाख 75 हजार 307 रूपये की संपत्ति है। इन संपत्ति के सॉर्स की जानकारी भी दी गई है।

5 साल में पत्नी की आय में बेतहाशा वृद्धि

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह की की आय में बेहताशा वृद्धि दर्ज की गई। साथ ही अमित शाह की आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक, वर्ष 2013-2014 में उनकी पत्नी की कुल आय  14 लाख 55 हजार 637 रूपये थी, जो वर्ष 2017-2018 में बढ़कर 2 करोड़ 30 लाख 82 हजार 360 रूपये हो गई।

amit shah wife

वहीं, वर्ष 2013-2014 में अमित शाह के पास कुल 41 लाख 93 हजार 218 रूपये की आय थी, जो वर्ष 2017-2018 में बढ़कर 53 लाख 90 हजार 970 रूपये हो गई।

शाह के पास कुल 93 हजार कैश

अमित शाह और उनकी पत्नी के 'इन हैंड मनी' की बात की जाए तो वह 1 लाख से भी कम है। देश के गृहमंत्री अमित शाह के कुल 93 हजार 211 रूपये की कैश राशि मौजूद है।

ये भी पढ़ें: मोदी इतने करोड़ के मालिक हैं

इसके अलावा उनकी 37 लाख 61 हजार 882 रूपये की राशि बैंक में जमा है। उन्होंने 21 करोड़ 95 लाख 96 हजार 839 रूपये शेयर लिए हुए हैं। इसके अलावा उनके पर 47 लाख 69 हजार 587 रूपये का कर्ज है। 

22 लाख 10 हजार 626 रूपये की राशि अमित शाह के पास एलआईसी के तौर पर है। वहीं, 98 लाख 64 हजार 8 रूपये की राशि के जेवरात हैं। शाह के पास गुजरात  में 16 करोड़ 77 लाख 48 हजार 813 रूपये की वैल्यू की जमीन है।

यानी इन सभी इंकम सॉर्स को मिलाकर गृहमंत्री के पास 40 करोड़ 32 लाख 75 हजार 307 रूपये की संपत्ति है।

अमित शाह द्वारा चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में साफ कहा गया है कि उनके ऊपर चार आपराधिक मुकादमे पेंडिंग है।

उनके शैक्षणिक बैंकग्राउंड की जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक अमित शाह सिर्फ 12वीं पास है।
 

You Might Also Like